Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


जैन संस्कार विधि के बढ़ते कदम

01-Jul-2022

कार्यक्रम: नूतन गृह प्रवेश 

(श्री मनोज आभा बरमेचा)

दिनांक: 01-JULY-2022

दिन: शुक्रवार, 01:15 PM

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

  

01-07-2022, शुक्रवार, 01:15 PM, स्व. विजयसिंह बरमेचा के सुपुत्र श्री मनोज आभा बरमेचा तारानगर निवासी दिल्ली प्रवासी का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से उपासक संस्कारक श्री राजकुमार जैन, संस्कारक श्री मनीष बरमेचा (आयाम राज्य सहयोगी) ने सम्पूर्ण विधि विधान व मंगलमंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया।

 

 कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। संस्कारकों के साथ पारिवारिकजनों  ने भी महावीर स्तुति का सामूहिक संगान किया। बरमेचा परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। उपासक संस्कारक श्री राजकुमार जैन ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। संस्कारकों द्वारा नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में सुमधुर गीतिका व सम्पूर्ण भक्तामर का संगान किया गया। संस्कारकों ने पधारें हुए सभी पारिवारिकजनों को त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। तेयुप दिल्ली की तरफ से बरमेचा परिवार को मंगल भावना पत्रक भेंट किया।

 

विशेष :- कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल तारानगर की अध्यक्ष श्रीमती सरोज बरमेचा व तेरापंथी सभा तारानगर के मंत्री श्री मांगीलाल बरमेचा की गरिमामय उपस्थिति रही।


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

 

 

;