Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


जैन संस्कार विधि से संपादित हुआ पाणिग्रहण संस्कार तेयुप दिल्ली

30-Apr-2025


🥇जैनत्व जैन संस्कार विधि हम घर - घर में पहुंचाएंगें🥇


दिनांक 25/04/2024 वार शुक्रवार समय - दोपहर 01:51 बजे उपरांत

पारिवारिक विवरण 
देशनोक निवासी, हावड़ा प्रवासी
श्री शशिकांत हीरावत
सुपुत्र श्री कमलचंद हिरावत

का विवाह संस्कार

नोखा मंडी निवासी, असम प्रवासी
सुश्री दीपिका सुराणा
(सुपुत्री श्री प्रेम चंद सुराणा)
के साथ 

"श्री" संस्कारक श्री संजय खटेड़
संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया
संस्कारक श्री मनीष बरमेचा
संस्कारक श्री सुशील बैगानी
द्वारा सम्पन्न हुआ।

वैवाहिक संस्कार की सभी रस्मों का विधिवत निर्वहन करते हुए मंगल मंत्रोच्चारों के साथ जैन संस्कार विधि से  सम्पन्न करवाया गया।
 
 तेयुप दिल्ली द्वारा वर-वधु एवम् दोनों परिवारों से लिखित में पंजीकृत प्रमाण पत्र पर सहमति ली गई।

इस अवसर पर संस्कारको ने नव-दम्पति के भावी जीवन के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। 

संस्कारकों ने विवाह संबंधित कार्यवाहियों जैसे प्रस्तावक की अनुमति , दोनों पक्षों के साक्षियों की सहमति , वर वधु की परस्पर सहमति आदि महत्वपूर्ण कार्य करवाए, तत्पश्चात जैन संस्कार विधि की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की ।

"श्री" संस्कारक श्री संजय खटेड़ ने पधारे हुए सभी मेहमानों को मंगलभावना यंत्र की विस्तृत जानकारी अवगत करवाई व मंगल भावना यंत्र की क्या विशेषता है, इसकी जानकारी भी अवगत करवाई।

 तेयुप दिल्ली की तरफ से हीरावत एवम् सुराणा परिवार को मंगलभावना पत्रक भेंट किया गया।

 पारिवारिक जनों की अच्छी उपस्थिति रही। पधारे समस्त परिजनों ने जैन विधि को बहुत सराहा और संकल्प लिया कि यथासंभव भविष्य में हम भी इस विधि से हमारे घर में कार्यक्रम संपादित करवाएंगे।

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 
 सेवा || संस्कार || संगठन

;