Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


भजन संध्या

10-Apr-2025

आचार्य श्री भिक्षु की मासिक तेरस के शुभ अवसर पर साध्वी श्री लब्धिप्रभा जी ठाणा-3 की पावन सान्निध्य में, तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली के तत्वावधान में रोहिणी क्षेत्र के वीर अपार्टमेंट में एक भावपूर्ण भजन संध्या का आयोजन 10 अप्रैल 2025 को किया गया।

🎶 इस संध्या में गायकों द्वारा अत्यंत सुंदर व भक्ति-भाव से परिपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे समस्त वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

✨ क्षेत्रीय संयोजक श्री नवीन जैन के अथक प्रयास से कार्यक्रम अत्यंत सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रहा। साध्वी श्री ने सभी को प्रेरणा दी कि हर तेरस को ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास करें।

🙏 तेरापंथ युवक परिषद, दिल्ली साध्वी श्री के प्रति अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त करता है।

🕉️ साथ ही सभी प्रतिभागी गायकों के प्रति भावपूर्वक "ॐ अर्हम्"।

मनीष बरमेचा
सांस्कृतिक प्रभारी 
तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली

;