Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


CPS

10-Apr-2025

जय जिनेन्द्र।

CPS कार्यशाला प्रचार हेतु बैनर अनावरण समारोह
स्थान – वीर अपार्टमेंट, रोहिणी, दिल्ली
दिनांक – 10 अप्रैल 2025

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर Confident Public Speaking (CPS)  कार्यशाला के प्रचार-प्रसार एवं युवाओं को प्रेरित करने हेतु बैनर अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम साध्वी श्री लब्धी प्रभा जी ठाणा-3 के पावन सान्निध्य एवं मंगल प्रेरणा में संपन्न हुआ। यह अनावरण केवल एक औपचारिक उद्घोषणा न होकर, समाज के युवाओं को व्यक्तित्व विकास, आत्मविकास तथा व्यक्तित्व-कौशल की दिशा में जागरूक एवं प्रेरित करने का एक सशक्त माध्यम बना।

इस अवसर पर समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सम्मिलित थे:

जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, दिल्ली के मंत्री श्री प्रमोद जी घोड़ावत,

*JSTS रोहिणी के अध्यक्ष 
श्री विजय जी जैन 
मंत्री श्री राजेन्द्र जी सिंघी एवं पदाधिकारीगण,

उत्तरी दिल्ली महिला मंडल की मंत्री श्रीमती इंद्रा जी सुराणा,

एस. एस. जैन सभा, वीर अपार्टमेंट के अध्यक्ष श्री किरण पाल जी एवं पदाधिकारीगण।

तेरापंथ युवक परिषद्, दिल्ली के अध्यक्ष श्री राकेश बैंगाणी, मंत्री श्री मुदित लोढ़ा, 
सहमंत्री श्री शुभम् जिंदल, श्री चंदर सेन श्यामसुखा,

परामर्शक 
श्री संजीव जी जैन,


साथ ही, तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली की पूर्व अध्यक्षीय श्रृंखला, विभिन्न सभाओं के अध्यक्षगण, संस्थाओं के प्रतिनिधिगण, समाज एवं युवा साथीगण बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में यह संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ कि CPS कार्यशाला दिनांक 21 से 27 अप्रैल 2025 तक तेरापंथ भवन, रोहिणी में आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला युवाओं एवं समाज के लिए आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व-कौशल के विकास हेतु एक अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी अवसर है।


सादर –
सौरभ जैन, मनीष महनोत
(संयोजक, CPS कार्यशाला)

नवीन जैन
क्षेत्रीय संयोजक, रोहिणी
तेरापंथ युवक परिषद्, दिल्ली

;