दिनांक: 30-MARCH-2023
दिन, समय: गुरुवार , प्रातः 10:58
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
30-03-2023, गुरुवार, प्रातः 10.58 बजे श्रीमान अरविंद जी सेठिया दिल्ली प्रवासी के नूतन प्रतिष्ठान ( NEW RAHUL FOOTWEAR ) का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने पूरे मंगल मंत्रोच्चार व विधिवत रूप से संपादित करवाया।
संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने पधारें हुए सभी मेहमानों को मंगलभावना यंत्र की विस्तृत जानकारी अवगत करवाई व साथ ही जैन संस्कार विधि की अहम जानकारी भी अवगत करवाई। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने निवेदन भी किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाने का प्रयास करें। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने सेठिया परिवार को बधाई देते हुए तेयुप दिल्ली की तरफ से आभार ज्ञापन किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से सेठिया परिवार को मंगलभावना पत्रक भेंट किया गया।
इस अवसर पर श्री अरविंद जी सेठिया ने संस्कारकों का आभार व्यक्त करते हुए इस विधि को समाज के लिए एक उपयोगी आयाम बताया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्