Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नूतन व्यावसायिक प्रतिष्ठान संस्कार (श्री सुरेंद्र जी जतिन सुखीजा)

24-Mar-2023

दिनांक: 24-MARCH-2023

दिन, समय: शुक्रवार , प्रातः 09:15

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 श्री सुरेंद्र जी जतिन सुखीजा (पंजाबी) दिल्ली प्रेम नगर, पटेल नगर, के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से शुक्रवार दिनाँक 24-03-23 प्रातः 09.15 को संस्कारक श्री पवन गिड़िया व संस्कारक श्री महेंद्र श्यामसुखा ने सम्पूर्ण विधि एवं मंगल मंत्रोच्चार द्वारा सम्पन्न करवाया।

 

संस्कारक श्री पवन गिड़ीया ने  जैन संस्कार विधि की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाते हुए मंत्रो का विशेष महत्त्व की जानकारी भी दी। संस्कारक श्री महेंद्र श्यामसुखा ने जैन संस्कार विधि के बारे में बताते हुए एवं साथ मे मंगल भावना यंत्र का विस्तारपूर्वक वर्णन के साथ पूरी जानकारी सुखीजा ( पंजाबी परिवार ) को अवगत कराई।  तेयुप दिल्ली द्वारा सुखीजा परिवार को मंगल भावना यंत्र भेंट किया गया।

 

 संस्कारक श्री पवन गिड़ीया ने सुखीजा परिवार के प्रति बहुत बहुत शुभकामनाएं प्रेषित की आपने वर्ष 2021 में ये संकल्प लिया कि हम ये प्रयास करेंगे कि आगामी हमारे परिवार में जो भी मांगलिक कार्यक्रम हो वो जैन संस्कार विधि द्वारा ही संपादित करवाएंगे और आपने आज ये तीसरा कार्यक्रम करके एक नया अवसर लिख दिया। श्री सुरेंद्र जी सुखीजा व पारिवारिकजनों ने जैन संस्कार विधि की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए जैन संस्कार विधि के बारे में उन्होंने यही कहा की हमने इतने शुद्ध और जीवन मे प्रेरणा लेने वाले मंत्र पहली बार सुने है आज इन मंत्रों को सुन के ऐसा अनुभव हो रहा है कि आगामी हमारे परिवार में जो भी कार्यक्रम होंगे जैन संस्कार विधि द्वारा ही संपादित करवाएंगे ऐसा उन्होंने एक संकल्प के रूप में स्वीकार किया है।

 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;