दिनांक: 17-MARCH-2023
दिन, समय: शुक्रवार , 09.15 AM
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
दिनांक :- 17/03/2023 शुक्रवार 09:15 AM, श्रीमती कंचन देवी दूधोड़िया के पुत्रवधू श्री अमर - ममता जी दूधोड़िया के नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री हेमराज राखेचा व संस्कारक श्री महेंद्र श्यामसुखा ने सम्पूर्ण विधि विधान व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द संपन्न करवाया।
कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र से हुई। संस्कारकों के साथ पारिवारिकजनों ने भी महावीर स्तुति का सामूहिक संगान किया। संस्कारक श्री महेंद्र श्यामसुखा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी देते हुए कहा की इस अल्पपरिग्रह व अल्पारम्भ वाली विधि को अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं व संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने मंगलभावना यंत्र की तथा उसमें उल्लेखित इतिहास पुरुषो की जानकारी से सभी को अवगत कराया। संस्कारकों द्वारा नूतन गृह प्रवेश के उपलक्ष में सुमधुर गीतिका का संगान किया गया। संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने नूतन गृह प्रवेश की शुभकामनाएं व मंगल कामनाएं प्रदान की व त्याग प्रत्याख्यान की प्रेरणा प्रदान की।
तेयुप दिल्ली की तरफ से दूधोड़िया परिवार को मंगल भावना पत्रक भेंट किया तथा वृहद मंगल पाठ के उच्चारण के साथ गृह प्रवेश के कार्यक्रम समापन किया। इस अवसर पर पारिवारिकजनों की अच्छी उपस्तिथि रही। सभी ने इस विधि की भूरी भूरी प्रशंसा की।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्