दिनांक: 09-MARCH-2023
दिन: गुरुवार
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
09 मार्च 2023, गुरुवार दिल्ली, परम पावन आचार्य श्री महाश्रमण जी की अनुकंपा से शासनमाता, संघ महानिदेशिका, महाश्रमणी, असाधारण साध्वी प्रमुखा श्री कनकप्रभा जी के समाधि स्थल (वात्सल्यपीठ) का शिलान्यास (भूमि पूजन) कार्यक्रम अध्यात्म साधना केंद्र, महरौली, छतरपुर (दिल्ली) में पूरी विधि विधान व मंगल मंत्रोंचार के द्वारा
जैन संस्कार विधि से संपादित किया गया।
साध्वी श्री अणिमा श्री जी ने अपना पावन सानिध्य प्रदान करवाया व नमस्कार महामंत्र व मंगल पाठ सुनाया। संस्कारकों द्वारा परमेष्ठि वंदना का संगान किया गया। दिल्ली सभा द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत रूप से स्थापना की गई।
संस्कारकगण
श्री संजय खटेड़ (श्री संस्कारक एवं, अभूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अभातेयुप, वर्तमान महासभा उपाध्यक्ष)
श्री प्रकाश सुराणा (आयाम राज्य सहयोगी)
श्री विकास सुराणा (तेयुप दिल्ली अध्यक्ष)
श्री सुभाष दुगड़
श्री सुशील डागा
श्री सुरेंद्र नाहटा
श्री पवन गिड़ीया
श्री जतन श्यामसुखा
श्री संजय संचेती
श्री मनीष बरमेचा (आयाम राज्य सहयोगी)
श्री महेन्द्र श्यामसुखा।
तेयुप दिल्ली की तरफ से तेयुप अध्यक्ष श्री विकास सुराणा द्वारा दिल्ली सभा व पधारें हुए सभी अतिथियों व विभिन्न सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। दिल्ली सभा अध्यक्ष श्री सुखराज जी सेठिया व दिल्ली सभा महामंत्री श्री प्रमोद जी घोड़ावत ने पधारें हुए सभी संस्कारकों का व पधारें हुए सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों व उपस्थित श्रावक श्राविका समाज का आभार ज्ञापन किया।
👉गरिमामय उपस्थिति👈
श्री सुखराज सेठिया (दिल्ली सभा अध्यक्ष)
श्री प्रमोद घोड़ावत (दिल्ली सभा महामंत्री)
श्री जोधराज बैद (निवर्तमान अध्यक्ष दिल्ली सभा)
श्री डालम चंद बैद (निवर्तमान महामंत्री दिल्ली सभा)
व श्री पन्नालाल जी बैद , श्री गोविंद जी बाफना , श्री लक्ष्मीपत बोथरा , श्री नथुराम जैन , श्री सुभाष सेठिया , श्री बाबूलाल दुगड़ , श्री सम्पत मल नाहटा के साथ क्षेत्रीय सभाओं के पदाधिकारीगण एवम् दिल्ली के वरिष्ट श्रावको सहित अच्छी संख्या में श्रावक श्राविका समाज की उपस्थिति रही।
तेयुप दिल्ली की तरफ से दिल्ली सभा को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्