दिनांक: 22-FEB-2023
दिन, समय: बुधवार , शाम 05:00
स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
22 फरवरी 2023, बुधवार, शाम 05:00 बजे जैन संस्कार विधि से पाणिग्रहण संस्कार येलगिरी के थांगकोटि रिसोर्ट में संपादित करवाया गया।
फलोदी तिरुपतुर निवासी श्रीमान राजेश जी कवाड़ के पुत्र चि. श्री हर्षित कवाड़ का शुभ पाणिग्रहण संस्कार जैतारण चिदंबरम निवासी श्रीमान प्रकाश चंद जी कोठारी की सुपुत्री सौ. का सुश्री प्रियंका कोठारी के साथ जैन संस्कार विधि से येलगिरी के थांगकोटि रिसोर्ट में दिल्ली से उपासक व " श्री " संस्कारक श्री विमल जी गुनेचा ने मंगल मंत्रोच्चार एवं सम्पूर्ण विधि का विवेचन करते हुए सम्पन्न करवाया। अंत में वर-वधू को आशीर्वचन प्रदान करते हुए मंगलभावना प्रेषित की ।
तेयुप दिल्ली के द्वारा वर-वधु एवम् दोनों पक्षों से लिखित में पंजीकृत प्रमाण पत्र पर उनकी सहमति ली गई। इस अवसर पर संस्कारक श्री विमल जी गुनेचा ने नवविवाहित दम्पति के भावी जीवन के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। श्री विमल जी गुनेचा ने उपस्थित सभी पारिवारिकजनों को जैन संस्कार विधि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी अवगत कराते हुए इस अल्पारम्भ और अल्पपरिग्रह की अपनी पद्धति को अपने परिवारों में अपनाने का सबसे आग्रह किया। पधारें हुए सभी पारिवारिकजनों ने इस विधि को बहुत सराहा और यथासंभव संकल्प लिया कि वर्ष में 1 या 2 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से करवाएंगे।
इस अवसर पर कवाड़ व कोठारी परिवार के साथ मेहमानों की अच्छी उपस्थित रही। दोनो ही परिवार मूर्तिपूजक सम्प्रदाय से है।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्