Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नूतन प्रतिष्ठान का शुभारंभ (श्रीमान अनिल जी बैद)

28-Nov-2022

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 

दिनांक: 28/11/2022, सोमवार, शाम 04:21 बजे, श्रीमान अनिल जी बैद दिल्ली राधेपुरी प्रवासी के नूतन प्रतिष्ठान (ROYAL TOUCH) का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा, श्री हेमराज राखेचा, श्री सौरभ आंचलिया, श्री हितेश सुराणा ने पूरे मंगल मंत्रोच्चार व विधिवत रूप से संपादित करवाया।

 

 संस्कारक श्री हेमराज राखेचा ने जैन संस्कार विधि की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां अवगत करवाई व साथ ही सभी से ये निवेदन भी किया कि वर्ष भर में कम से कम 1 कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से ज़रूर संपादित करवाने का प्रयास करें। संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा ने पधारें हुए सभी मेहमानों को मंगलभावना यंत्र की विस्तृत जानकारी व विशेषताएं अवगत करवाई। संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया ने बैद परिवार को बधाई देते हुए तेयुप दिल्ली की तरफ से आभार ज्ञापन किया। संस्कारक श्री हितेश सुराणा ने बैद परिवार को बधाई देते हुए तेयुप दिल्ली तरफ से बधाई संदेश का वाचन किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से बैद परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। परिवार की तरफ से श्री दीपक नाहर ने पधारें हुए सभी संस्कारकों व मेहमानों का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर तेयुप दिल्ली के रक्तदान प्रभारी श्री मुकेश बोथरा, सेवा प्रभारी श्री दीपक नाहर के साथ पारिवारिकजनों की अच्छी उपस्थिति रही। पधारें हुए सभी मेहमानों ने इस विधि को बहुत सराहा।


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;