स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 02/12/2022, शुक्रवार, शाम 05:31 बजे, श्री राजेंद्र कुमार भंसाली गंगाशहर निवासी दिल्ली प्रवासी के सुपुत्र श्री अंशुल भंसाली का विवाह संस्कार श्री नरेश ठुकराल आगरा निवासी की सुपुत्री सुश्री कनिका ठुकराल के साथ अध्यात्म साधना केंद्र महरौली दिल्ली के प्रांगण में उपासक व "श्री" संस्कारक श्री विमल गुणेचा, संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया, श्री मनीष बरमेचा, श्री महेंद्र श्यामसुखा ने विवाह संस्कार की सभी रस्मों का विधिपूर्वक निर्वाहन करते हुये पूरे मंगल मंत्रोच्चार के साथ जैन संस्कार विधि से विवाह संस्कार सम्पन्न करवाया।
तेयुप दिल्ली के द्वारा वर-वधु एवम् दोनों पक्षों से लिखित में पंजीकृत प्रमाण पत्र पर उनकी सहमति ली गई। इस अवसर पर संस्कारकों ने नवविवाहित दम्पति के भावी जीवन के प्रति मंगलकामना व्यक्त की। संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया व श्री महेन्द्र श्यामसूखा ने विवाह संबंधित जैसे प्रस्तावक की अनुमति, दोनों पक्षों के साक्षियों की सहमति, वर वधु की परस्पर सहमति जेसे महत्वपूर्ण कार्य करवाएं। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने जैन संस्कार विधि व मंगलभावना यंत्र की विस्तृत व महत्वपूर्ण जानकारियां सभी को अवगत करवाई। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने नवदंपति व दोनों परिवारों को बधाई देते हुए तेयुप दिल्ली की तरफ से बधाई संदेश का वाचन किया।
तेयुप दिल्ली की तरफ से भंसाली व ठुकराल परिवार को मंगलभावना पत्रक भेंट किया गया। पधारें हुए सभी पारिवारिकजनों ने इस विधि को बहुत सराहा और यथासंभव संकल्प लिया की भविष्य में हम भी इस विधि से हमारे घर में कार्यक्रम संपादित करवाएंगे।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्