स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
दिनांक :- 08/12/2022, गुरुवार, प्रातः 10:15 AM, रामपुरी (UP) प्रवासी श्रीमान विमल कुमार - ऊषा देवी चोरड़िया का सुपौत्र व श्री बसंत - अर्चना चोरड़िया के सुपुत्र का नामकरण जैन संस्कार विधि से उपासक व "श्री" श्रेणी संस्कारक श्री विमल गुनेचा, श्री महेंद्र श्यामसुखा ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया।
संस्कारकों द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामंत्र व परमेष्ठी वन्दना से की गई। चोरड़िया परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री विमल गुनेचा ने चोरड़िया परिवार को मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई। संस्कारकों ने परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाए सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। संस्कारक श्री महेंद्र श्यामसुखा ने सभी पधारें हुए पारिवारिकजनों व अतिथियों का तेयुप दिल्ली व संस्कारकों की तरफ से आभार ज्ञापन किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से चोरड़िया परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। सभी पधारे हुए महानुभावों ने इस अल्पपरिग्रह व बिना आडंबर की विधि जैन संस्कार विधि की खूब प्रशंसा की।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्