Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नामकरण संस्कार (श्री श्रेयांस - प्रीति बैद के सुपुत्र)

11-Dec-2022

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

दिनांक: 11/12/2022, रविवार, प्रातः 11:15 AM, मनेन्द्रगढ़ रायपुर प्रवासी गुडगांव निवासी श्री सुशील-उर्मिला देवी बैद का सुपौत्र व श्री श्रेयांस - प्रीति बैद के सुपुत्र का नामकरण जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री सुशील डागा, श्री महेन्द्र श्यामसुखा ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया। 

 

 संस्कारकों द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व परमेष्ठी वन्दना से की गई। बैद परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री महेंद्र श्यामसुखा व श्री सुशील डागा ने बैद परिवार को मंगलभावना यंत्र की विस्तृत रूप से महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई, संस्कारक श्री सुशील डागा ने परिवार को नामकरण के विषय, जैन धर्म एवं तेरापंथ धर्म के बारे में विस्तार से समझाया। संस्कारकों ने परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाए सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। संस्कारक श्री महेन्द्र श्यामसुखा ने सभी पधारें हुए पारिवारिकजनों व अतिथियों का तेयुप दिल्ली व संस्कारकों की तरफ से आभार ज्ञापन किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से बैद परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। सभी पधारे हुए अतिथियों ने इस अल्प परिग्रह व बिना आडंबर की विधि जैन संस्कार विधि की खूब प्रशंसा की।



 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;