Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


विवाह संस्कार (सुश्री सम्मति बैद-श्री विनीत सांखला)

19-Nov-2022

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 दिनांक: 19/11/2022, शनिवार, शाम 05:15 बजे श्री कांतिलाल बैद राजलदेसर निवासी UP गाज़ियाबाद प्रवासी की सुपुत्री सुश्री सम्मति बैद का विवाह संस्कार श्री नरेंद्र सांखला जालना निवासी परभणी महाराष्ट्रा प्रवासी के सुपुत्र श्री विनीत सांखला के साथ अध्यात्म साधना केंद्र महरौली दिल्ली के प्रांगण में संस्कारक श्री सुभाष दुगड़ , श्री भरत बेगवानी, श्री सौरभ आंचलिया, श्री महेंद्र श्यामसुखा ने विवाह संस्कार की सभी रस्मों का विधिपूर्वक निर्वहन करते हुये पूरे मंगल मंत्रोच्चार के साथ जैन संस्कार विधि से विवाह संस्कार सम्पन्न करवाया।

 

 तेयुप दिल्ली के द्वारा वर-वधु एवम् दोनों पक्षों से लिखित में पंजीकृत प्रमाण पत्र पर उनकी सहमति ली गई। इस अवसर पर संस्कारकों ने नव विवाहित दम्पति के भावी जीवन के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त की। संस्कारक श्री सुभाष दुगड़ ने विवाह संबंधित जैसे प्रस्तावक की अनुमति, दोनों पक्षों के साक्षियों की सहमति, वर वधु की परस्पर सहमति जेसे महत्वपूर्ण कार्य करवाएं व जैन संस्कार विधि की कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों से सभी को अवगत करवाया। संस्कारक श्री भरत बेगवानी ने पधारें हुए सभी मेहमानों को मंगलभावना यंत्र की विस्तृत जानकारी व विशेषताएं अवगत करवाई। संस्कारक श्री सुभाष दुगड़ ने जैन संस्कार विधि के विवाह संस्कार के मंत्रो का बहुत ही सुंदर तरीके से उच्चारण किया। संस्कारक श्री सौरभ आंचलिया ने नवदम्पति व दोनों परिवारों को बधाई देते हुए तेयुप दिल्ली की तरफ से बधाई संदेश का वाचन किया। संस्कारक श्री महेंद्र श्यामसुखा ने नवदम्पति व पधारें हुए सभी पारिवारिकजनों व मेहमानों को बधाई देते हुए संस्कारकों की तरफ से आभार ज्ञापन किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से बैद व सांखला परिवार को मंगलभावना पत्रक भेंट किया गया।  विवाह पूरे सादगी से हुआ, पधारें हुए सभी पारिवारिकजनों ने इस विधि को बहुत सराहा और यथासंभव संकल्प लिया की भविष्य में हम इस विधि से हमारे घर में कार्यक्रम संपादित करवाएंगे।


 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;