स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
दिनांक :- 13/11/2022, रविवार, प्रातः 11:55 AM, श्री प्रदीप जैन के सुपुत्र श्री ( ऋषभ जैन ) व श्रीमान नरेश जैन की सुपुत्री सुश्री ( नुपूर जैन ) की सगाई व तिलक कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से राज्य आयाम सहयोगी संस्कारक श्री मनीष बरमेचा, संस्कारक श्री पवन गिड़िया ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया।
संस्कारकों ने कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व परमेष्ठी वन्दना से की। जैन परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व श्री पवन गिड़िया ने जैन संस्कार विधि की जानकारी दी। संस्कारकों ने परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाए सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। संस्कारक श्री मनीष बरमेचा ने सभी पधारें हुए पारिवारिकजनों व मेहमानों का तेयुप दिल्ली की तरफ से आभार ज्ञापन किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। श्री प्रदीप जैन ने इस अल्पपरिग्रह व बिना आडंबर की विधि जैन संस्कार विधि की खूब प्रशंसा की एवं तेयूप व संस्कारकों के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।
विशेष:- श्री प्रदीप जी के पिता श्री रतनलाल जैन तेरापंथ सभा दिल्ली के पूर्व महामंत्री रह चुके है जिनके द्वारा संस्कारकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्