Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


नामकरण संस्कार (श्री आदित्यविक्रम - पूजा पटावरी)

13-Nov-2022

स्थान:  दिल्ली 


 

 कार्यक्रम विवरण

 दिनांक :- 13/11/2022, रविवार, प्रातः 09:15 AM, सरदारशहर निवासी गुरुग्राम प्रवासी श्रीमान जतनलाल जी- केतु देवी जैन का सुपौत्र व श्री आदित्यविक्रम - पूजा पटावरी के सुपुत्र का नामकरण जैन संस्कार विधि से संस्कारक श्री सुशील डागा, श्री हितेश सुराणा ने सम्पूर्ण विधि व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द सम्पादित करवाया। 

 

 संस्कारकों ने कार्यक्रम की शुरूआत नमस्कार महामन्त्र व परमेष्ठी वन्दना से की गई। पटावरी परिवार द्वारा मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना करवाई गई जिसकी साक्षी में सभी कार्यक्रम संपादित होते है। संस्कारक श्री सुशील डागा ने पटावरी परिवार को मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी अवगत करवाई व श्री हितेश सुराणा ने जैन संस्कार विधि की जानकारी से सब को अवगत करवाया। संस्कारकों ने परिवार व पधारें हुए सभी अतिथियों को उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाए सभी ने ॐ अर्हम की गूंज के साथ इस उपहार को स्वीकार किया। संस्कारक श्री हितेश सुराणा ने पधारें हुए सभी पारिवारिकजनों व अतिथियों का तेयुप दिल्ली की तरफ से आभार ज्ञापन किया। तेयुप दिल्ली की तरफ से पटावरी परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।



 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;