Terapanth Yuvak Parishad, Delhi

  • Follow Us


तप संपूर्ति अनुष्ठान (श्रीमती ममता देवी पगारिया)

13-Nov-2022

स्थान:  दिल्ली


 

 कार्यक्रम विवरण

 

दिनाँक - 13.11.22, रविवार, प्रातः 09:50, श्री कमलसिंह फूल देवी पगारिया की पुत्रवधू व श्री रवि पगारिया की धर्मपत्नी लाडनूँ निवासी, दिल्ली योजना विहार प्रवासी श्रीमती ममता देवी पगारिया के "61 आयंबिल" की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजनों की उपस्थिति में संस्कारक व राज्य आयाम सहयोगी श्री प्रकाश सुराणा ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।।

 

      कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई व परमेष्ठी वंदना का सामुहिक संगान किया गया। संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा ने श्रीमती ममता पगारिया के '61 आयंबिल' तप की अनुमोदना करते हुए सभी से ये आग्रह किया कि इस अल्पारम्भ व अल्पपरिग्रह से युक्त जैन संस्कार विधि को सभी अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। श्री प्रकाश सुराणा ने बहुत ही सुंदर तरीके से तप की महत्वपूर्ण विशेषताएं पारिवारिकजनों को अवगत करवाई। संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत कराते हुए उपस्थित पारिवारिकजनों को अपने परिवार में वर्ष भर में 1 कार्यक्रम जन-जन की विधि बन चुकी जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित करवाने की प्रेरणा दी। संस्कारक श्री प्रकाश सुराणा की प्रेरणा से जैन परिवार एवं पारिवारिकजनों से उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। तेयुप-दिल्ली की तरफ से पगारिया परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया। श्रीमती ममता पगारिया के 61 आयंबिल तप का पारणा घर के सबसे छोटे व लाडले श्री ऋदुल बैद के हाथों परिसम्पन हुआ।


 

 विशेष - श्रीमती ममता देवी पगारिया ने अपने इस तप संपूर्ति अनुष्ठान के अवसर पर 1 वर्ष तक राजभोग नही खाने का व 5 नमस्कार महामंत्र की माला प्रतिदिन फेरने का संकल्प लिया। श्रीमती ममता जी पगारिया ने 2 मासखमण , 8 की तपस्या , 9 की तपस्या , बेले , तेले , उपवास , आयंबिल की तपस्या की हुई है, हम आपके तप की अनुमोदना करते है। 



 

 तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली 

 सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन

 ॐ अर्हम्


 

;