स्थान: दिल्ली
कार्यक्रम विवरण
दिनाँक - 09.11.22, बुधवार प्रातः 10:31, दिल्ली सरस्वती विहार प्रवासी श्रीमती चमेली देवी जैन ( स्थानकवासी जैन परिवार ) के "04 माह एकासन" की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान जैन संस्कार विधि द्वारा पारिवारिकजनों की उपस्थिति में उपासक व संस्कारक श्री राजकुमार जैन ने उत्साहवर्धक जैन मंत्रोच्चार से संपादित करवाया।।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई, तत्पश्चात परमेष्ठी वंदना का सामुहिक संगान किया गया। संस्कारक श्री राजकुमार जैन ने श्रीमती चमेली देवी जैन के 04 माह एकासन तप की अनुमोदना करते हुए सभी से ये आग्रह किया कि इस अल्पारम्भ व अल्पपरिग्रह से युक्त जैन संस्कार विधि को सभी अपने घरों में ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। श्री राजकुमार जैन ने बहुत ही सुंदर तरीके से तप की महत्वपूर्ण विशेषताएं पारिवारिकजनों को अवगत करवाई। संस्कारक श्री राजकुमार जैन ने मंगलभावना यंत्र की महत्वपूर्ण जानकारी से सभी को अवगत कराते हुए उपस्थित पारिवारिकजनों को अपने परिवार में वर्ष भर में 1 कार्यक्रम जन-जन की विधि बन चुकी जैन संस्कार विधि द्वारा संपादित करवाने की प्रेरणा दी। संस्कारक श्री राजकुमार जैन की प्रेरणा से जैन परिवार एवं पारिवारिकजनों से उपहार स्वरूप त्याग प्रत्याख्यान करवाएं। तेयुप-दिल्ली की तरफ से जैन परिवार को मंगलभावना यंत्र भेंट किया गया।
विशेष - श्रीमती चमेली देवी जैन 'श्री संदीप जी जैन' ( स्थानकवासी परिवार ) की माताजी है। हमारे लिए ये गर्व की बात है कि जैन परिवार का गत 2 महीनों में ये तीसरा अवसर है कि इन्होंने अपने घर पर जैन संस्कार विधि से कार्यक्रम संपादित करवाया। जैन परिवार के प्रति अनंत अनंत साधुवाद।
तेरापंथ युवक परिषद् दिल्ली
सेवा ▪️ संस्कार ▪️ संगठन
ॐ अर्हम्